ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

News : फेमस एक्टर पर शार्क ने किया हमला, हाथ-पैर कटने से निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम | Nation One 

News : फिल्म इंडस्ट्री के इस फेमस एक्टर का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। एक्टर का निधन हवाई द्वीप में ओहू के पास एक शार्क के हमले की वजह से हुआ है। शार्क का हमला इतना खतरनाक था कि एक्टर का एक हाथ और एक पैर गायब बताया जा रहा है।

News : कौन है यह फेमस एक्टर?

इस फेमस एक्टर का नाम तामायो पेरी है, जिन्हें फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के लिए जाना जाता है। हॉलीवुड के फेमस एक्टर तामायो के साथ यह हादसा 23 जून को दोपहर के समय हुई, जिससे उनकी जान चली गई। उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 

एक्टर का शव मलाएकहाना बीच मिला है। उनके शरीर से एक पैर और एक हाथ शार्क ने काट लिया है। इस खबर से पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

News : इन फिल्मों में भी कर चुके थे काम

तामायो ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के अलावा कई हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके थे। इनमें ‘चार्लीज एंजल्स: फुल थ्रॉटल’, ‘लॉस्ट’, ‘हवाई फाइव-0’, ‘स्पाइक: द बिग बाउंस’, ‘स्टंट: ब्रिज, मनोआ’ और ‘ब्लू क्रश’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

Also Read :News : जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब बने राज्यसभा के नेता सदन | Nation One 

Public Notice
MDDA ADD

खबरें और भी