महाराष्‍ट्र-हरियाणा चुनाव LIVE UPDATE : हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर…

हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी किये जायेंगे। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है। शाम 5 बजे तक चुनाव आयोग नतीजों का एलान कर देगा।

LIVE UPDATE…

  • 10: 50 AM : हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर सुबह से ही चल रही है। शुरुआती रुझान से ही कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा उत्साहित हैं। इधर जेजेपी के दुष्‍यंत चौटाला खुद को किंग मेकर बनाने की राह पर हैं। हरियाणा भाजपा के प्रभारी अनिल जैन ने कहा है कि जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला को आगे भी राजनीति करनी है। वह काफी समझदार शख्‍स हैं। आगे उन्होंने कहा कि हरियाणा में हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। आपको बता दें कि हरियाणा के रुझानों के अनुसार भाजपा बहुमत से पीछे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा-40, कांग्रेस-25 और जेजेपी-11 सीटों पर आगे है। यहां इनोलो 2 सीट पर आगे चल रही है। ऐसे में जेजेपी किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।

 

  • 10: 35 AM : नागपुर की साउथ वेस्ट सीट से सीएम देवेंद्र फडणवीस आगे चल रहे हैं। वहीं परली सीट से पंकजा मुंडे अभी भी पीछे चल रहीं हैं। नालासोपारा सीट से बहुजन विकास अघाड़ी के क्षितिज ठाकुर आगे चल रहे हैं। सोलापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार परिणीति शिंदे आगे चल रही हैं। करजात-जमखेद सीट से कांग्रेस के रोहित पवार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के प्रफेसर रामशकर शिंदे यहां से पीछे चल रहे हैं।

 

  • 10: 25 AM: टीवी रिपोर्ट के अनुसा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दोपहर 2 बजे दिल्ली पहुंच सकते हैं। वे करनाल से आगे चल रहे हैं।

 

  • 10: 10 AM : महाराष्‍ट्र: कांकवली सीट से भाजपा उम्मीदवार नीतेश राणे बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं नंदुरबार सीट से भाजपा के विजय कुमार गवित आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उदयसिंह पडवी हैं।

 

  • 9: 50 AM : रुझानों के बीच कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सूबे में कांग्रेस अकेले सरकार बनाएगी। हालांकि रुझानों में कांग्रेस 32 सीटें जीतती दिख रही है। बीजेपी को 38 और जेजेपी को 8 सीटों पर बढ़त हासिल है। अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

 

  • 9: 45 AM : हरियाणा में 90 में से 78 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इन शुरुआती रुझानों में बीजेपी 36, कांग्रेस 33, जेजेपी 6 और अन्य तीन सीट पर आगे चल रहे हैं। हरियाणा में के रुझानों में जेजेपी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

 

  • 9: 30 AM : शिवसेना के आदित्य ठाकरे महाराष्‍ट्र के वर्ली विधानसभा सीट से आसान जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वह चुनावी मैदान में पहली बार उतरे हैं। ठाकरे (29) के सामने राकांपा के सुरेश माने हैं। लेकिन ठाकरे ने शुरुआती रूझान में 7,000 से अधिक मतों से बढ़त बना रखी है। पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पंवार ने बारामती सीट पर भाजपा के प्रतिद्वंद्वी गोपीचंद पढालकर पर 6,595 मतों से बढ़त बना रखी है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे अपनी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता पंकजा मुंडे से 1,654 मतों से आगे चल रहे हैं। राधाकृष्ण विखे पाटिल शिर्डी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश थोराट से 4,844 मतों से आगे चल रहे हैं। राकांपा प्रमुख शरद पंवार के संबंधी रोहित पंवार करजात-जामखेड़ सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राज्य मंत्री राम शिंदे से 3,099 मतों से आगे चल रहे हैं।

 

  • 8: 50 AM : शुरूआती रुझान: महाराष्‍ट्र में भाजपा गंठबंधन 162 जबकि कांग्रेस गंठबंधन 67 पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 18 सीट पर आगे हैं। हरियाणा में भाजपा 41 जबकि कांग्रेसी 29 पर आगे चल रही है। यहां जेजेपी 8 पर जबकि 4 अन्य पर आगे चल रहे हैं।

 

  • 8: 37 AM: महाराष्‍ट्र: परली सीट से पंकजा मुंडे 1700 वोटों से पीछे चल रहीं हैं। यहां से एनसीपी के धनंजय मुंडे बढ़त बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि पंकजा भाजपा के दिग्गज नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।

 

  • 8: 35 AM: हरियाणा: दादरी से रेसलर बबीता फोगाट आगे चल रही हैं।

 

  • 8:29 AM : हरियाणा: दहीसर से भाजपा की मनीषा चौधरी आगे चल रह हैं जबकि पंचकूला से भाजपा के ज्ञानचंद आगे चल रहे हैं। करनाल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जबकि कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला से आगे चल रहे हैं।

 

  • 8:25 AM : #HaryanaAssemblyPolls: जेजेपी नेता दुष्‍यंत चौटाला ने कहा कि ना भाजपा,ना कांग्रेस 40 सीट पार कर पाएगी। सत्ता की चाबी जेजेपी के पास होगी।

 

  • 8:10 AM : हरियाणा के रोहतक से भाजपा के मनीष ग्रोवर आगे चल रहे हैं।

 

  • 8: 00 AM : पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है।