वेब स्टोरी

Home remedies for stomach ache : पेट दर्द के घरेलू उपचार!
Home remedies for stomach ache : हमारी व्यस्त जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण पेट दर्द एक आम समस्या बन गई है। गलत डाइट, तनाव और पाचन तंत्र की गड़बड़ी इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। हालांकि, हल्के पेट दर्द के लिए दवाइयों की जरूरत नहीं होती, क्योंकि कुछ घरेलू नुस्खे इसे आराम से ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार और प्राकृतिक उपाय: 1. अदरक और शहदअदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की ऐंठन और गैस से राहत दिलाने में मदद करते हैं। कैसे करें इस्तेमाल? एक कप गर्म पानी में ताजा अदरक का टुकड़ा डालें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और धीरे-धीरे सेवन करें। दिन में 2-3 बार लेने से आराम मिलेगा। 2. हींग का पानी हींग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और गैस व पेट दर्द से राहत देता है। कैसे करें इस्तेमाल? एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकीभर हींग मिलाएं। इसे धीरे-धीरे पिएं। चाहें तो हींग को हल्के गर्म पानी में घोलकर नाभि के पास भी लगा सकते हैं। 3. सौंफ और अजवाइन सौंफ और अजवाइन पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं और गैस की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। कैसे करें इस्तेमाल? आधा चम्मच अजवाइन और सौंफ गर्म पानी के साथ लें। इन्हें चबाकर खाने के बाद गुनगुना पानी पिएं। 4. पुदीना और नींबू पुदीना पेट को ठंडक देता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। कैसे करें इस्तेमाल? पुदीने के पत्तों को ले और उन्हें पानी में उबालकर छान लें। इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं। 5. गुनगुना पानी गर्म पानी का सेवन पेट दर्द, ऐंठन और अपच में राहत दिलाता है। कैसे करें इस्तेमाल? हर घंटे हल्का गुनगुना पानी पिएं। इससे पेट की गैस बाहर निकलने में भी मदद मिलती है।

Home remedies for stomach ache : कब डॉक्टर से संपर्क करें?

अगर पेट दर्द बहुत तेज़ हो या 24 घंटे से ज्यादा बना रहे, उल्टी-दस्त हो, बुखार आ रहा हो या बार-बार गैस की समस्या होरही हो, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। Also Read : तनाव कम करने के उपाय ( way to reduce stress )| Nation One  

You Might Also Like

Facebook Feed