भारी बारिश और बर्फबारी से केदारनाथ में पड़ रही कड़ाके की ठंड,रास्तों में फंसे यात्री..

भारी बारिश और बर्फबारी से केदारनाथ में पड़ रही कड़ाके की ठंड,रास्तों में फंसे यात्री..

केदारनाथ: उत्तराखंड के पहाडी़ क्षेत्रों में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाडी़ क्षेत्रों में अब बारिश के साथ -साथ बर्फबारी भी शुरू हो गई है। जिससे मौसम तो सुहाना हो ही गया है। तो वही लोगों के लिए लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दे कि पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से केदारनाथ के लोगों का आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। इसी के चलते अब केदारनाथ धाम की यात्रा पर भी भारी बारिश और बर्फबारी का बुरा असर पड़ रहा है।

जरूर पढ़े: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,बारिश के बाद मसूरी की वादियों में ठंडक..

केदारनाथ की यात्रा के लिए दूर-दूर से आए यात्री बारिश की वजह से रास्तों में फंसे हुए हैं। पिछले तीन दिनों से केदारनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी और बारिश हो रही है। बर्फबारी और बारिश के कारण पहाड़ों के साथ ही केदार घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण केदारनाथ धाम में चल रहा पुनर्निर्माण कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

मॉनसून सीजन समाप्त होने के बाद केदारनाथ यात्रा ने रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन दोबारा से हो रही बारिश के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। बारिश के कारण हेली सेवाओं पर खासा असर देखने को मिल रहा है। अगर मौसम का हाल ऐसा ही रहा तो यात्रियों को आगे भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।