उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत नितिन नवीन की टीम में शामिल, बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में जगह मिली है,इसकी आधिकारिक घोषणा नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर की जिसमें तीरथ सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है,इसमें 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है इसके साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) ,सह महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री , राष्ट्रीय कोष्याध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष , मोर्चा अध्यक्ष जैसे कई पदों के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है।
तीरथ सिंह रावत के साथ ही गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक एवं महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी 'म्यूजिकल चेयर' जैसी: 26 साल, 10 सीएम, 13 शपथ; जानिए रोचक किस्सा
तीरथ सिंह रावत का राजनैतिक सफर कुछ ऐसा रहा :
शुरुआती सफर और संघ से जुड़ाव (1980 का दशक)
तीरथ सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल के सीरों गाँव पट्टी असवालस्यूं के निवासी हैं,इनका राजनैतिक सफर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में हुआ,वो छात्र संघ मोर्चा उत्तरप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे. 1983 से लेकर 1988 तक उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में काम किया।
मुख्यधारा की राजनीति में प्रवेश (1990 का दशक) :
राज्य आंदोलन: 1990 के दशक में उन्होंने उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने के आंदोलन में बहुत सक्रिय भूमिका निभाई।
पहली बार MLC: साल 1997 में (जब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश का हिस्सा था) वह पहली बारउत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के सदस्य चुने गए।
पढ़ें यह खबर : पैसों की तंगी और पासपोर्ट थी असली वजह, सीएम धामी के सामने 1.5 लाख मांगने की बात कहने वाली शायरा ने बताया सच
उत्तराखंड के पहले शिक्षा मंत्री (2000-2002)
साल 2000 में जब उत्तराखंड अलग राज्य बना, तो नित्यानंद स्वामी की अगुवाई में बनी राज्य की पहली सरकार में उन्हेंपहला शिक्षा मंत्रीबनाया गया।
संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां (2007-2015)
प्रदेश महामंत्री: साल 2007 में उन्हें उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया।
पहली बार विधायक (MLA): साल 2012 के विधानसभा चुनाव में वह चौबट्टाखाल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: संगठन में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए साल 2013 से 2015 तक उन्हें उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया
पढ़ें यह खबर : स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव बोले 99% परीक्षाओं में घोटाला, बोले परीक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो मैं आंदोलन करूँगा
राष्ट्रीय राजनीति और सांसदी (2017-2019)
भाजपा राष्ट्रीय सचिव: साल 2017 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया।
लोकसभा सांसद (MP): साल 2019 के आम चुनावों में उन्होंने पौड़ी गढ़वाल सीट से भारी मतों (लगभग 3 लाख से अधिक के अंतर) से जीत दर्ज की और 17वीं लोकसभा के सांसद बने।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे छोटा कार्यकाल :
तीरथ सिंह रावत (10 मार्च 2021 – 4 जुलाई 2021): उत्तराखंड के इतिहास में सबसे छोटा कार्यकाल (मात्र 114 दिन)। लोकसभा सांसद होने के कारण इन्हें 6 महीने में विधानसभा चुनाव जीतना था, लेकिन कोरोना काल में उपचुनाव न हो पाने के संवैधानिक संकट के चलते इन्हें पद छोड़ना पड़ा।
अब तीरथ सिंह रावत नितिन नवीन के नेतृत्व वाली भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने हैं।



















