देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3 माह से लापता 10 वर्षीय बालक महाराष्ट्र से सकुशल बरामद
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का एक बार फिर उदाहरण सामने आया है। कोतवाली नगर पुलिस ने 3 माह से लापता 10 वर्षीय बालक को महाराष्ट्र के अहमदनगर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
10 नवंबर 2025 को बालक के घर से बिना बताए चले जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी कोतवाली नगर निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बालक देहरादून रेलवे स्टेशन से लिंक एक्सप्रेस में जाता दिखाई दिया, जिसके बाद विभिन्न राज्यों में तलाश अभियान चलाया गया।
लगातार प्रयासों के बाद बालक के महाराष्ट्र में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने अहमदनगर पहुंचकर उसे सकुशल बरामद कर लिया। बेटे की वापसी पर परिजनों ने भावुक होकर दून पुलिस का आभार जताया।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.











