Crime : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां मंगलौर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीजा ने नाबालिक साली को हवस का शिकार बनाया।
इतना ही नहीं आरोपित जीजा ने अपने बहनोई से भी साली का रेप कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना मंगलोर थाना क्षेत्र की है जहां जीजा ने रिश्ते को कलंकित कर नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं आरोपित जीजा ने अपने बहनोई से भी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कराया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Crime : बहला फुसला कर दिया वारदात को अंजाम
थाना पथरी के ग्राम सुभाहेडी निवासी आरोपित का कस्बा लंढौरा में ससुराल है। उसने कस्बे में ही रसगुल्ले बनाने की फैक्ट्री भी लगा रखी है।
आरोप है कि आरोपित ने बहला-फुसलाकर अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसने अपने बहनोई निवासी ग्राम भारापुर भोरी बहादराबाद से भी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कराया।
पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर मंगलौर कोतवाली पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Also Read : Crime : लड़कियों को देह व्यापार में धकेलता था आरोपी, क्राइम ब्रांच से किया गिरफ्तार | Nation One