भारतीय ब्राह्मण समाज, रुड़की व जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की के पदाधिकारियों ने आगामी 25 अप्रैल 2020 दिन शनिवार को अक्षय तृतीया के दिन भगवान श्री परशुराम जयंती की ब्राह्मण समाज के साथ साथ सर्व समाज को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय ब्राह्मण समाज, रुड़की के अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद शर्मा, महामंत्री पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा व कोषाध्यक्ष पंडित राजेंद्र शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज रुड़की की समस्त इकाइयां, संयुक्त रूप से प्रत्येक वर्ष भगवान परशुराम जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते हैं।
भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वह किसी जाति विशेष के भगवान ना होकर सर्व समाज के भगवान हैं। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण व लॉकडाउन होने के कारण केंद्रीय सरकार, राज्य सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भगवान परशुराम जयंती पूर्ण हर्षोल्लास के साथ सभी के द्वारा अपने आवास पर ही मनायी जाएगी।
इस अवसर पर भगवान परशुराम भवन में स्थित भगवान परशुराम मंदिर सरकार के निर्देशानुसार बंद रहेगा। जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की के अध्यक्ष पंडित रामानंद शर्मा, प्रभारी मंत्री पंडित मनीष कौशिक व कोषाध्यक्ष पंडित रामदेव शर्मा जी ने बताया की सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अनुरोध है कि वह कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए भगवान परशुराम जयंती का आयोजन अपने आवास पर ही करें।
इस अवसर पर प्रातः काल भगवान परशुराम जी की पूजा, यज्ञ व माल्यार्पण करें एवं संध्या काल में दीपक जलाकर प्रकाशोत्सव बनाएं।