
प्रदेश में ठंड ने फिर दी दस्तक, पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम हुआ सुहावना, चारधाम में हिमपात
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम अब पल-पल करवट बदल रहा है। मौसम के करवट बदलने से प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार की सुबह से बारिश की बौछारे हो रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। वही बारिश के होने से पारे में भी गिरावट आ गई है। जिससे अब प्रदेश में ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है। मौसम में बदलाव आने के कारण बुधवार को भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही पिथौरागढ़ में ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने की सूचना हैं। जिससे अब पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की सी ठंड का एहसास होने लगा है।
यह भी पढ़ें: देशभर में बारिश और तूफान ने मचाया कहर, अब तक 40 लोगों की हो चुकी मौत
गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकांश इलाकों में गत रात से ही बारिश हो रही है। इससे एक बार फिर से सर्दी लौट आई है। मौसम विभाग ने आज भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में आंधी के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम के मिजाज को देखते हुए शासन पहले ही सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दे चुका है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश का दौर चल रहा है।