China Plane Crash: चीन में भयानक प्लेन क्रैश, कुनमिंग से गुआंगज़ौ जा रहा था विमान, सवार थे 133 यात्री | Nation One
China Plane Crash: .यह बडी खबर चीन से आ रही है। बता दें कि चीन में बोइंग 737 यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें 132 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार विमान पहाड़ों पर जा गिरा।
वहीं जो तस्वीरे सामने आई है उसमे विमान के चारों तरफ धुआं उठते दिख रहा है और घटनास्थल पर प्लेन से आग भी उमड़ते दिख रही है।
सूचना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 'हैरान' हैं। उन्होंने कारण की जांच का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार बता दें कि विमान कुनमिंग से गुआंगज़ौ के लिए निकला था कि पहाड़ से टकराने के चलते वो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं विमान में 132 लोग सवार थे। लेकिन अभी कितने लोगो की मौत हुई है और कितने घायल हैं इसकी कोई सूचना नही मिली। हालंकि जानकारी मिलने पर बचाव कार्य के लिए मौके पर टीम पहुंच चुकी है।
China Plane Crash: कैसे लगी आग ?
बता दें कि गुआंगज़ौ इमरजेंसी मैनेजमेंट की ओर से कहा गया, बोइंग 737 यात्री विमान जिसमें 132 लोग सवार थे वो पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्थ हो गया है। जिस वजह से केवल विमान नही पहाड़ में भी आग भी लग गई है।
साथ ही बताया कि, बचाव कार्य शुरू हो चुका है हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि घटना में कितनों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए हैं।