Chardham Yatra : तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा हुआ 100 पार, पढ़ें पूरी है | Nation One

Chardham Yatra

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 100 पार हो गया है। केदारनाथ धाम में अब तक सबसे अधिक 50 यात्रियों ने दम तोड़ा है। बता दें कि इस बार तीन मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ।

Also Read : Delhi : भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना अमेरिका, चीन हुआ पीछे | Nation One

27 दिनों की यात्रा में चारों धामों में अब तक 102 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 साल से अधिक आयु के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है।

Also Read : Sidhu Moosewala News : सिद्धू मूसेवाला की हत्या का एक आरोपी देहरादून से हुआ गिरफ्तार | Nation One

जिन यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। चारों धामों के यात्रा मार्गों पर स्थापित मेडिकल रिलीफ केंद्रों पर अब तक 50 से अधिक आयु के 5500 से अधिक लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई है। जबकि 57 हजार यात्रियों की स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी की गई है।

Also Read : 4G Service in Kedarnath : Jio की खास पहल, केदारनाथ में शुरू की 4G सर्विस | Nation One

Chardham Yatra : यहाँ देखे मृतकों की संख्या

धाम मृतकों की संख्या
  • केदारनाथ – 50
  • बदरीनाथ – 19
  • यमुनोत्री – 26
  • गंगोत्री – 07
  • कुल – 102
Also Read : Sidhu Moosewala News : सिद्धू मूसेवाला की हत्या का एक आरोपी देहरादून से हुआ गिरफ्तार | Nation One
Also Read : J&K News : सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, कांस्टेबल रियाज अहमद की हत्या में थे शामिल | Nation One