कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने 40 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
सागर जिले की देवरी विधानसभा अंतर्गत केसली विकास खंड के ग्राम पंचायत दुधवारा एवं जोलनपुर मैं कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने 40 लाख की लागत के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण किए। सरपंच प्रवेंद्र सिंह राजपूत ने दुधवारा से गुलवाड़ा तक पक्की सड़क की मांग रखी, जिस पर मंत्री जी ने सहमति जताते हुए कहा कि बहुत जल्द दुधवारा से गुलवाड़ा तक पक्का सड़क मार्ग बनेगा जो 2 जिलों को रायसेन एवं सागर को जोड़ेगा।
इसके पहले जोलनपुर गांव में भी विकास कार्यों की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि भाजपा के शासन में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की हैं। 15 साल भाजपा ने शासन किया लेकिन किसानों का ऋण माफ नहीं किया। कमलनाथ जी की सरकार बनते ही 50 हजार तक का ऋण माफ हुआ है। ऋण माफी के द्वितीय चरण मैं एक लाख तक का किसानों का कर्जा माफ होगा। भाजपा के शासन में किसानों पर गोलियां चलाई जाती थी। उन्होंने कहा दूसरे चरण में कांग्रेस पार्टी 11लाख किसानों का ऋण माफ करेगी।
सागर, मध्य प्रदेश से राम अवतार पटेल की रिपोर्ट