बहन की कब्र खोद रहा था भाई लेकिन अचानक भाई की ही हो गई मौत…

उधमसिंह नगर: सच ही कहा गया है कब किसकी मौत कहा हो जाए ये किसी को नहीं पता है। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तराखंड के जसपुर में जहां बहन की कब्र खोद रहा भाई भी मौत के मुँह में चला गया।

युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक…

जानकारी के मुताबिक जसपुर में गंभीर बीमारी के चलते चचेरी बहन की कब्र खोद रहा भाई गश खाकर कब्र में ही गिर पड़ा। वहीं उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

कब्र खोदते समय मुकर्रम की अचानक हालत बिगड़ी…

ग्राम रामनगर वन निवासी नसरूद्दीन की दो बेटियां हैं, जो जन्म से ही मानसिक रूप से बीमार हैं। कुछ दिन से 22 वर्षीय छोटी पुत्री शहाना परवीन की तबीयत खराब थी। दो दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। शहाना परवीन को दफनाने के लिए गांव के युवकों के साथ उसका तहेरा भाई मुर्करम (25) पुत्र अशफाक हुसैन भी कब्रिस्तान में कब्र खोदने गया था। बताते हैं कि कब्र खोदते समय मुकर्रम की अचानक हालत बिगड़ी और वह कब्र में ही गिर गया। वह उसे उठाकर निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुकर्रम और उसकी चचेरी बहन को अलग-अलग कब्रों में दफनाया…

वहीं देर शाम मुकर्रम और उसकी चचेरी बहन को अलग-अलग कब्रों में दफनाया गया। एक साथ दो जनाजे उठने से गांव में गम का माहौल बना हुआ है। मुकर्रम गांव में बारबर का काम करता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक पुत्र भी है।

ये भी पढ़ें:अल्मोड़ा में कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी…