Uttarakhand में फिर बड़ा सड़क हादसा, कैंची धाम से लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी | Nation One
20 Nov, 2024 Nation One News 98
Uttarakhand : उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. ताजा हादसा नैनीताल के ज्योलीकोट के पास हुआ है. जहां पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार पांच पर्यटक घायल हो गए. सभी पर्यटक कैंची धाम के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे. तभी ज्योलीकोट के पास हादसा हो गया. वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर सभी को हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया है.
Uttarakhand : कैंची धाम से लौट रहे थे पर्यटक
जानकारी के मुताबिक, उधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी राजेश अपनी कार संख्या UK 04 N 1626 से अपनी पत्नी, बेटा, बहू और उनकी 14 साल की बेटी के साथ कैंची धाम से वापस लौट रहे थे. तभी हल्द्वानी रोड पर ज्योलीकोट के नंबर एक बैंड के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई. कार को संभालने से पहले ही वो खाई में जा गिरी. कार को खाई में गिरता देख राहगीरों के होश उड़ गए. राहगीरों ने आनन-फानन ने कार हादसे की सूचना पुलिस को दी.
Uttarakhand : पेड़ की वजह से रूकी कार
वहीं, सूचना मिलते ही ज्योलीकोट से पुलिस की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची. जहां ज्योलीकोट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया. रेस्क्यू अभियान के तहत सभी घायलों को खाई में बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया. जिसके बाद सभी घायलों को हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया गया. गनीमत रही कि कार पेड़ पर जाकर रूक गई, जिससे कार और नीचे जाने से बच गई.
Also Read : Uttarakhand : सेना भर्ती से लौट रहे युवकों की कार नदी में गिरी, 9 घायल | Nation One