रसोई गैस का सिलेंडर फटने से 3 साल के बच्चे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत, पढ़े पूरी खबर | Nation One

andhra pradesh

Andhra Pradesh: आजकल आग लगने के कई मामले सामने आ रहे है। इसी बीच आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया । जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, गैस सिलेंडर के फटने से इमारत ढह गई। हादसे के दौरान तीन साल का बच्चा और दो महिलाओं समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़े – Uttarakhand: यमुनोत्री हाइवे पर वाहन खाई में गिरने से तीन यात्रियों की मौत, दस घायल, पढ़े पूरी खबर | Nation One

इस हादसे में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।

Andhra Pradesh के मुलकेडु गांव में घटी घटना

दरअसल अनंतपुर जिले के मुलकेडु गांव के एक घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से आसपास के दो घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । मृतकों की पहचान 60 वर्षीय जैनबी, 36 वर्षीय दादू, 28 वर्षीय शरफुन्नी के रूप में हुई है।

पुलिस उप निरीक्षक जी. शिवा के अनुसार, घटना सुबह 4.10 बजे हुई। सभी एक ज्वाइंट घर के दो हिस्सों में सो रहे थे।

इसे भी पढ़े – Ladakh: लद्दाख में बड़ा हादसा, 26 जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 जवानों की मौत | Nation One

वहीं विस्फोट के दौरान आसपास के अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा, लेकिन उन घरों में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने कहा कि आसपास के लोग मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए दौड़े। लेकिन जब तक मलबा हटाया गया, चारों मृत पाए गए।