Uttarakhand: यमुनोत्री हाइवे पर वाहन खाई में गिरने से तीन यात्रियों की मौत, दस घायल, पढ़े पूरी खबर | Nation One
Uttarakhand: उत्तराखंड में जहां एक तरफ चारधाम यात्रा चल रही है वहीं दूसरी ओर सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे है।
चारधाम यात्रा मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
बता दें कि दो दिवस पूर्व जहां ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी, वहीं बीति रात्रि यमुनोत्री हाइवे पर वाहन खाई में गिरने से तीन यात्रियों की मौत तथा दस घायल हो गए।
इसे भी पढे़ – Entertainment: Rakhi Sawant के बॉयफ्रेंड आदिल खान ने BMW के बाद दिया ये तोहफा, राखी ने बोला कुछ ऐसा | Nation One
जानकारी के लिए बता दें कि मृतक में 2 पुरुष और 1 महिला है तथा सभी महाराष्ट्र के है।
Uttarakhand: इस वजह से हुआ हादसा
दरअसल वाहन महाराष्ट्र के 12 यात्रियों को लेकर जानकीचट्टी से बड़कोट के लिए रवाना हुआ। करीब 10:30 पर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट, स्यानाचट्टी के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि बस को साइड देने के लिए वाहन पीछे करते समय खाई में गिर गया।
रेस्क्यू कार्य मे हुई काफी दिक्कतें
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे में चालक समेत तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
वहीं रात्रि होने की वजह से रेस्क्यू कार्य मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर घायलों को 108 की मदद से बड़कोट स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
इसे भी पढे़ – Entertainment News: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में Mouni Roy ने दिखाया Glamorous अवतार, पति संग दिए ऐसे रोमांटिक पोज | Nation One
सभी वाहन में सवार यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले है जो चारधाम यात्रा पर आए थे।