Amazing : पिता ने बेटे के कहने पर 71 हजार की स्कूटी के लिए खरीदी 15 लाख की नंबर प्लेट | Nation One
Amazing : कहा जाता है कि शौक बड़ी चीज़ है। लेकिन इतिहास गवाह है कि इस शौक के चलते राजा महाराजाओं की रियासतें तक बिक गई। आज के इस दौर में भी कुछ ऐसे शौकीन लोग मौजूद हैं जिनके ऊंचे शौक दुनिया का हैरत में डाल देते हैं। तरह-तरह के महंगे शौक लोगों ने पाल रखे हैं।
इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। आपको बता दें चंडीगढ़ के रहने वाले 42 साल के बृजमोहन नामक शख़्स ने 71 हजार में स्कूटी खरीदी।
स्कूटी खरीदना बड़ी बात नहीं हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि बृजमोहन ने अपनी 71 हजार रूपए की स्कूटी के लिए 15 लाख रुपए का नंबर प्लेट खरीदा है।
Amazing : 15.4 लाख की महंगी नंबर प्लेट
चंडीगढ़ सेक्टर 23 के रहने वाले बृजमोहन ने बताया कि उन्होंने ये 15.4 लाख की महंगी नंबर प्लेट अपने बच्चे के कहने पर खरीदी है।
बता दें लाखों में बिका गाड़ी के ये VIP नंबर CH01-CJ-0001 है। बृजमोहन का कहना है कि वे एक और गाड़ी खरीदने जा रहे हैं और ये महंगा नंबर उसी गाड़ी में इस्तमाल किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नंबर की निलामी 15-16 अप्रैल के बीच में हुई थी और इस VIP नंबर को इसी दौरान खरीदा गया था।
बता दें इस नंबर की शुरूआती बोली 50 हजार थी। लेकिन बोली बढ़ते-बढ़ते 15.4 लाख तक पहुंच गई और बृजमोहन ने इसे खरीद लिया।
Also Read : Amazon में फिर होगी छंटनी, इस बार 20,000 कर्मचारियों को निकलने का बना प्लान | Nation One