Aam Budget 2023 : मोदी सरकार का 5वां बजट आज, वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए निकली | Nation One
Aam Budget 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। मोदी 2.0 सरकार में यह पांचवां बजट होगा। आगामी चुनावों के मद्देनजर यह पहला पूर्ण आम बजट होगा। ऐसे में सरकार इस बजट के चलते अपनी उपलब्धियों को सामने रखेगी।
साथ ही, वे कई वादे भी पूरे हो सकते हैं, जिसकी आस लंबे अर्से से बनी है। बजट 2023 से टैक्स स्लैब, कृषि, शिक्षा, हेल्थ, स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र और तमाम सरकारी योजनाओं के विस्तार से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों की उम्मीद बंधी है। आम बजट से संबंधित खबर जानने के लिए यहां जुड़े रहिये…
Aam Budget 2023 : राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं वित्त मंत्री
9:01 बजे: वित्त मंत्री सीतारमण अब राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो चुकी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट को मंजूरी प्रदान करेंगी। इसके बाद वित्त मंत्री संसद भवन पहुंचेंगी। यहां सवा दस बजे कैबिनेट बैठक होगी।
Aam Budget 2023 : घर से निकल चुकी हैं वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 8:40 बजे अपने घर से निकल चुकी हैं। सुबह 9:00 बजे नॉर्थ ब्लॉक पहुंचेंगी। नॉर्थ ब्लॉक में कुछ समय बिताने के बाद करीब वह 9:20 बजे राष्ट्रपति भवन के लिए निकलेंगी। राष्ट्रपति भवन से निकलकर सुबह फिर 10:00 बजे वह संसद भवन पहुंचेंगी।
फिर इसके बाद सुबह 10:15 बजे पहले कैबिनेट की बैठक होगी और इसमें बजट पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। फिर सुबह 11 बजे से लोकसभा में बजट भाषण शुरू होगा। वित्त मंत्री नेशनल मीडिया सेंटर में दोपहर 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी।
Aam Budget 2023 : आम बजट पेश होने से पहले पूजा पाठ
वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने सरकार द्वारा आम बजट पेश होने से पहले पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करेंगी। इससे पूर्व उनके नेतृत्व में मेरे सहयोगी पंकज चौधरी और सचिव सुबह 9 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे। सुबह 10 बजे पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी।
उन्होंने कहा कि देश ने कोविड महामारी से अच्छी तरह रिकवरी की है। आर्थिक सर्वेक्षण को देखें तो सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। अन्य देशों की तुलना में हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है। 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के लिहाज से 10वें स्थान पर था और आज 5वें स्थान पर है।
Also Read : Budget : निर्मला सीतारमण ने किया बड़ा ऐलान, मिलेंगी 60 लाख नौकरियां | Nation One