Politics : राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क से साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- ‘मन की बात…’ | Nation One
Politics : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखे वार किए हैं। यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में एक परेशानी है।
बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भविष्य देखने में असमर्थ हैं। उन लोगों से अगर यह सवाल किया जाए कि रेल हादसा क्यों हुआ तो वह कहेंगे कि कांग्रेस ने 50 साल पहले यह किया। राहुल बोले कि वे भविष्य के बारे में कभी बात नहीं करते हैं और हमेशा अपनी कमी के लिए अतीत में किसी और पर दोष लगाते हैं।
Politics : राहुल ने किए तीखे वार
कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे एक रेल दुर्घटना याद है जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। उस समय भी एक बड़ा रेल हादसा हुआ था, लेकिन कांग्रेस ने यह कभी नहीं कहा कि यह अंग्रेजों की गलती है।
कांग्रेस के तत्कालीन रेल मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हमारे देश में यही समस्या है कि वह वास्तविकता को नहीं मानते हैं, जिसका हमें सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क में बोला कि तेलंगाना के विधानसभा में बीजेपी को धूल चटा देंगे।
राहुल गांधी ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के अमेरिका में रहने के तरीके की भी तारीफ की है। भारत से जितने भी दिग्गज लोग निकले हैं, देख सकते हैं कि उनमें कुछ गुण थे। सबसे पहले, उन्होंने सत्य की खोज की, उसका प्रतिनिधित्व किया और उसके लिए संघर्ष किया।
Politics : भारतीयों ने अमेरिका में काम किया
दूसरे, ये सभी लोग विनम्र थे और उनमें कोई अहंकार नहीं था। इस तरह भारतीयों ने अमेरिका में काम किया है और इसीलिए भारतीय यहां सफल हैं। मैं इसके लिए आपका सम्मान करता हूं।
राहुल गांधी बोले कि आधुनिक भारत के केंद्रीय वास्तुकार एक एनआरआई थे। महात्मा गांधी एक एनआरआई थे और भारत का स्वतंत्रता आंदोलन दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुआ था।
साथ ही कहा कि जवाहर लाल नेहरू, भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस ये सभी लोग एनआरआई थे और उनके पास एक खुला विचार था।
Also Read : Politics : आप ‘केजरीवाल’ का साथ क्यों नहीं दे रहे ? अमेरिका में राहुल गांधी से पुछा गया सवाल ? Nation One