Prophet Row : रांची में विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दो लोगों की मौत, रिम्स के अधिकारियों ने की पुष्टि | Nation One

Prophet Row

Prophet Row : भारतीय जनता पार्टी से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार की नमाज के बाद रांची में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

रिम्स के अधिकारियों ने बताया कि रांची में हुई हिंसा के बाद राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) लाए गए कुल घायलों में से दो लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार की नमाज के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन पथराव और कई वाहनों में आग लगाने और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद हिंसक हो गया था।

Prophet Row : हिंसक विरोध प्रदर्शन में कई लोग घायल

हिंसक विरोध प्रदर्शन में कई लोग घायल हो गए थे। जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रांची के हिंसा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया जिससे स्थिति नियंत्रण में आ गई। शहर में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 11 जून यानी आज सुबह छह बजे तक रांची में सभी इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

रांची पुलिस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनीश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा था कि महौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया था लेकिन जल्दी ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। बता दें कि पैगंबर सहाब के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ विभिन्न खाड़ी देशों ने नाराजगी व्यक्त की है।

Prophet Row : विवादित टिप्पणी करने वाले नेताओं की गिरफ्तारी

वहीं देश के पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में विवादित टिप्पणी करने वाले नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने बर्खास्त नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की है। जबकि उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की नमाज के बाद पथराव और नारेबाजी की घटनाएं देखी गईं।

रिपोर्टों के अनुसार, दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था, जिसे बाद में पुलिस द्वारा विरोध स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाने के बाद नियंत्रण में लाया गया।

Also Read : Uttarakhand: सीएम धामी ने प्रदेश में ‘कुम्हारी कला’ को पुनर्जीवित करने के दिए निर्देश, स्वयं मिट्टी के गिलासों में चाय पीकर करी पहल | Nation One