Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में कल रात से चार मजदूर खुले गड्ढे वाली खदान में फंस गए हैं।
अधिकारी का कहना है कि मनीर पल्लम इलाके में खदान में चट्टान के ऊपर से पत्थर लुढ़कर नीचे आ गया। जिस कारण रास्ता बंद हो गया। मजदूर और वाहन लगभग 300 फीट गहरे गड्ढे वाली खदान में फंस गए हैं।
इसे भी पढ़े – Dehradun: अब राजधानी में सफर होगा आसान, मेट्रो नियो के संचालन का पहला पड़ाव हुआ पार, पढ़े पूरी खबर | Nation One
जिसके तहत सभी मजदूरों के बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। इस बचाव अभियान में हेलीकॉप्टर भी शामिल किया गया।
Tamil Nadu: रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर क्या कहा गया?
वहीं दक्षिणी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक असरा गर्ग ने बताया कि शुरुआत में छह कर्मचारी फंस गए थे। दमकल अधिकारियों ने दो लोगों को बचा लिया है।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अधिकारी मौके पर पहुंचने वाले हैं।
गर्ग ने कहा, लंबी भुजाओं वाली भारी क्रेनें और रॉक क्लाइंबिंग विशेषज्ञ भी पुलिस और दमकल कर्मियों के नेतृत्व में बचाव कार्य में शामिल हैं।
इसे भी पढ़े – Dehradun: बीच चौराहों पर बने यातायात बूथ हटाने की कार्रवाई शुरू, इन जगहों से हटेंगे ट्रैफिक बूथ | Nation One
लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि सामने आने वाली चुनौतियों के कारण फंसे सभी लोगों को बचाने में कुछ और समय लग सकता है।
इसेभी पढ़े – Uttarakhand: उत्तरकाशी की बेटी सविता कंसवाल ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, इन चोटियो पर भी पा चुकी है विजय | Nation One
फिलहाल यकीन से यह कहना मुश्किल है कि चार मजदूरों के अलावा अन्य लोग फंसे हुए हैं या नहीं।