
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी दी बधाई
दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। बता दें कि प्रियंका गांधी को पार्टी की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगी। वही इसी के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि सिंधिया को पार्टी की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल दौरे पर फिर बिगड़ी अमित शाह की तबीयत, रैली में शामिल होने पर संकट
आपको बता दें कि कांग्रेसी कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से मांग कर रहे थे कि प्रियंका गाँधी को राजनिती में वापस आना चाहिए। जिसके बाद अब कांग्रेस पार्टी की और से प्रियंका गाँधी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी इस जिम्मेदारी के साथ उन्होनें अब आधिकारिक तौर पर राजनिती में कदम रख दिया है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी में दो दिवसीय दौरा, संसदीय क्षेत्र में सभा को भी करेंगे संबोधित
वही प्रियंका गांधी की नियुक्ती पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि प्रियंका गांधी को जो जिम्मेदारी दी है वह काफी महत्वपूर्म जिम्मेदारी है। उनकी इस पद का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी नहीं पड़ेगा, बल्कि अन्य जगहों पर देखने को मिलेगा। रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए से पत्नी प्रियंका गांधी को बधाई दी है। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर लिखा है कि जिंदगी के हर फेज में आपके साथ रहा हूं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें।