देहरादून: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबार के कारण अब समूचा उत्तराखंड ठंड के चपेटे में आ गया है। जिससे अब मैदानी क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही मैदानी क्षेत्रो पर ठंड के साथ-साथ कोहरे और धुंध ने भी अब अपना कहर बरपाया हुआ है। बढ़ते ठंड के कारण अब प्रदेश के कई इलाकों का पारा शून्य पर पहुंच गया है। वही कई जिलों में तो खून जमाने वाली इस ठंड ने कई सालों को रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: अब नए साल से उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेगी पहली पैनिक बटन वाली बस
वही इसी के साथ ही अब मौसम विभाग ने कोहरे की वजह से आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ने की आशंका जताई है। विभाग ने हरिद्वार और उधमसिंह नगर में घने कोहरे और धुंध की चेतावनी भी जारी की है।वही इसी के साथ हरिद्वार में भी अब कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। हरिद्वार ने इस बार सर्दी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। शनिवार को धर्मनगरी का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत,दो घायल
शुक्रवार को हरिद्वार का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया वहीं नैनीताल में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। बढ़ती ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर रखा है, वहीं रही सही कसर पाले और कोहरे ने पूरी कर दी है। पाले और कोहरे की वजह से कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। रात के वक्त पहाड़ी इलाकों में जमकर पाला गिर रहा और मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहता है।