मुबंई: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास जैसी बॉलीवुड की ग्रैंड वेडिंग्स के बाद अब टीवी इंडस्ट्री के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपिल शर्मा 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिनी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में दुल्हन के घर पर अखंड पाठ से शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। गिनी और कपिल की शादी जलंधर में होगी। ऐसे में शादी से ठीक एक हफ्ते पहले ही शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है।
https://www.instagram.com/p/Bq74irKHpqE/
रस्मों की शुरुआत गिनी के घर से शुरू हुई है। सोमवार को गिनी के घर पर अखंड पाठ का आयोजन रखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फंक्शन में गिनी भारी एम्ब्रॉयड्री वाला शरारा और कुर्ता पहने नजर आईं।