महिला चीता के पुलिस कर्मी म0आरक्षी प्रियंका व म0आरक्षी ममता आर्या द्वारा आज जोशीगांव, घिरौली, वानरी व मण्डलसेरा की ग्रामीण महिलाओं को महिला हिंसा, महिलाओं/बच्चों के प्रति बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों, साइबर क्राइम व इससे बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, महिलाओं को उनके अधिकारों, हैल्पलाईन न0- 1090, 112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
महिलाओं को बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार करता है या घरेलू हिंसा की जाती है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजरअंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाईन नम्बर पर दें।