सॉरी आंटी कहने पर महिला ने की किशोरी की पिटाई | Nation One
उत्तर प्रदेश के एटा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बाबूगंज बाजार में एक किशोरी को आंटी कहना भारी पड़ गया। कोतवाली नगर स्थित व्यस्ततम बाबूगंज बाजार में एक महिला से किशोरी ने आंटी कहा तो महिला अपना आपा खो बैठी और किशोरी को पीट दिया।
त्योहारों के कारण बाजारों में भीड़ के कारण एक किशोरी का महिला को धक्का लगने पर सॉरी आंटी कहना किशोरी को ही भारी पड़ गया। जिस कारण बाजार में काफी बवाल हो गया। महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
वहीं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार ने बातचीत में बताया कि बाजार में भीड़भाड़ थी। इसी दौरान महिला और किशोरी में विवाद हो गया। दोनों के परिजन ने किसी के भी खिलाफ शिकायत नहीं लिखवाई है।