मुंबई: मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) एक बारे फिर से अपने एक बयान के चलते सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि काश! उनका जन्म भारत (India) में न होकर पाकिस्तान (Pakistan) में होता तो अच्छा होता। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें: सोनभद्र में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रक, 4 की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल
सोनू निगम कहा कि भारत में सिंगर्स के साथ काफी गलत होता है। म्यूजिक कंपनियां सिंगर्स से पैसे वसूल करती है। पाकिस्तान में ऐसा नहीं होता है। वहां पर गायकों से किसी भी प्रकार की एक्सट्रा फीस नहीं ली जाती। भारत में सिंगर्स को म्यूजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते है। अगर वे ऐसा करते हैं तब भी उन्हें गाने का अवसर मिलता है।
यह भी पढ़ें: बेरोजगारों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, अब इस नामी कंपनी में सीधे इंटरव्यू से होगी भर्ती..
इसके आगे सोनू निगम ने कहा कि कि अगर हम पाकिस्तान से होते तो शायद अच्छा होता। पाकिस्तानी सिंगर्स के साथ इंडियन म्यूजिक कंपनियां इस तरह का बरताव नहीं करती हैं।