वेब स्टोरी

News : Our Faith और Waste Warriors द्वारा मालदेवता में चलाया गया सफाई अभियान!
News : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में एक बड़े सफाई अभियान का आयोजन किया गया। Our Faith और Waste Warriors के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य इलाके की प्राकृतिक सुंदरता को फिर से निखारना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना था। एक समय में अपनी हरियाली और पर्यटन की संभावनाओं के लिए मशहूर मालदेवता बीते कुछ वर्षों में प्लास्टिक और कचरे की समस्या से प्रभावित हो गया था। इस सफाई अभियान के दौरान 300 किलो से अधिक कचरा इकट्ठा किया गया, जिसे छांटने, पुनर्चक्रण और सुरक्षित तरीके से निपटाने का काम किया गया। News Our Faith की संस्थापक निहारिका कपूर ने कहा, “यह अभियान इस बात का उदाहरण है कि जब लोग मिलकर काम करते हैं, तो वे न सिर्फ पर्यावरण को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा भी बन सकते हैं। हम उन सभी स्वयंसेवकों और Waste Warriors के आभारी हैं जिन्होंने इसे संभव बनाया।”

News : IYCN के उत्तराखंड चैप्टर की हुई शुरुआत

इस मौके पर Indian Youth Climate Network (IYCN) के उत्तराखंड चैप्टर की भी औपचारिक शुरुआत की गई। यह चैप्टर राज्य में युवाओं को जलवायु परिवर्तन, हरित नवाचार और नीति निर्माण जैसे मुद्दों पर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। IYCN स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं और नेतृत्व विकास कार्यक्रम आयोजित करेगा। News स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयास मालदेवता को फिर से उसकी पुरानी पहचान दिलाने में मदद करेंगे। वहीं आयोजकों का मानना है कि यह शुरुआत भर है, और भविष्य में और भी मजबूत कदम उठाए जाएंगे। जैसे-जैसे जलवायु संकट गहराता जा रहा है, मालदेवता जैसे क्षेत्रीय प्रयास यह साबित करते हैं कि छोटे स्तर पर शुरू हुआ कोई भी कार्य बड़ा बदलाव ला सकता है। NewsAlso Read : News : कालू सिद्ध मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए सीएम धामी, की विशेष पूजा!

You Might Also Like

Facebook Feed