Dubai में बड़े पैमाने पर भारतीयों के Visa हो रहे रद्द, जानें क्यों | Nation One
Dubai Visa: संयुक्त अरब अमिरात में नए नियम लागू होने का खमियजा बड़े पैमाने पर भारतीयों को भुगतना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अब प्रतिदिन पर्यटकों के लगभग 100 आवेदनों में से कम से कम 5-6 प्रतिशत आवेदन अस्वीकृत हो रहे हैं। नए नियमों के मुताबिक, अब पर्यटकों को होटल रिजर्वेशन का प्रमाण दिखाना होगा। अगर आप दुबई में किसी परिवार के सदस्य के घर में रहने चाहते हैं तो उस परिवार के लोगों को अपना निवास वीजा, अपनी अमीरात आईडी को भी दिखाना होगा। इसके अलावा पर्यटकों के पास दुबई में घूमने के लिए पर्याप्त पैसे भी होना चाहिए। इसका बैंक स्टेंटमेंट या स्पॉन्सरशिप लेटर दिखना होगा।Also Read : Dubai Artifical Rain : दुबई में बरसने को तैयार नहीं थे बादल, यू दिया इलेक्ट्रिक शॉट, होने लगी झमाझम बारिश | Nation One











