Uttarakhand Election 2022 : लालकुआं सीट के रूझानों में पूर्व CM हरीश रावत के हाथ लगी निराशा, देखें दूसरी विधानसभा सीटों का हाल | Nation One
Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं के लिए मतगणना का दौर जारी है। इस बीच प्रदेश की हॉट विधानसभाओं में शुमार लालकुआं में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत के सामने निराशा छा गई है।
यहां भाजपा के प्रत्याशी डॉ. मोहन बिष्ट बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी राउंड की मतगणना पूरे होने तक जहां हरीश रावत 4869 वहीं मोहन बिष्ट 10040 मतों से आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Election 2022 : अरविंद पांडेय 5561 मतों से आगे
वहीं बाजपुर से यशपाल आर्य 3193, राजेश कुमार 4546, गदरपुर से अरविंद पांडेय 6475, महाजन 4349, रुद्रपुर से शिव अरोरा 4367, मीना 2993, किच्छा से बेहड़ 3844 और राजेश शुक्ला 3566 वोटों की स्थिति में हैं।
रुद्रपुर से फर्स्ट राउंड में शिव अरोरा 2589, मीना शर्मा 2005, किच्छा से तिलक राज बेहड़ 3859, राजेश शुक्ला 3264, सितारगंज से सौरभ बहुगुणा 5637, नवतेज पाल 769, नारायण पाल 1199, अजय जायसवाल 2972, गदरपुर से अरविंद पांडेय 5561 मतों से आगे चल रहे हैं।
Uttarakhand Election 2022 : सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी
तीसरे राउंड में सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा 10866, दूसरे स्थान पर आप के अजय जायसवाल 6435 वोटों के साथ बने हुए हैं। किच्छा से तीसरे राउंड में तिलक राज बेहड़ 11518, राजेश शुक्ला 10650 पर हैं।
यह भी पढ़ें : UP Election Results 2022 : तो अबकी बार फिर योगी सरकार! रुझानों में BJP को बहुमत, जानें कितना वोट प्रतिशत | Nation One