वेब स्टोरी

Uttarakhand : कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 16 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन | Nation One

Uttarakhand : प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उत्तराखंड कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ छापेमारी की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ईडी ने उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में 10 से अधिक स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई कथित वन घोटाला से जुड़ी है। 

Uttarakhand : देहरादून में डिफेंस कॉलोनी में छापा

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार सुबह उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत से जुड़े कई परिसरों की तलाशी शुरू की है। देहरादून में डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास पर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। ईडी ने पूर्व मंत्री के करीबियों को भी निशाने पर लिया है। 

सूत्रों का कहना है कि ईडी की जांच राज्य के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कथित अवैध गतिविधियों से जुड़ी हुई है। इससे पहले अगस्त 2023 में विजिलेंस विभाग ने हरक सिंह रावत के खिलाफ एक्शन लिया था। 

Uttarakhand : कौन हैं हरक सिंह रावत?

हरक सिंह रावत का जन्म 15 दिसंबर 1960 को हुआ था। उन्होंने 1984 में कला में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। लैंसडाउन निर्वाचन क्षेत्र से जीत के बाद 2002 में उन्हें चार विभागों- राजस्व, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, आपदा प्रबंधन और पुनर्वास का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। 

हरक सिंह रावत को भाजपा ने अनुशासनहीनता के कारण निष्कासित कर दिया था। उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर किया गया। साथ ही राज्य कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद हरक सिंह रावत 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए। उनकी बहू अनुकृति गुसाईं ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया था। 

Also Read :Exclusive खुलासा: पूर्व राजस्व मंत्री Harak Rawat ने फर्जी माँ दिखाकर हड़पी 107 बीघा जमीन, पढ़े पूपी खबर | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed