Uttarakhand : DM ने मारा ARTO दफ्तर में छापा, खाली बैठे थे कर्मचारी, फिर… | Nation One
Updated: 05 October 2024Author: Nation One NewsViews: 28
Uttarakhand : ऋषिकेश में अस्पताल के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे. डीएम ने कार्यालय की कार्यप्रवृति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई है.
Uttarakhand : डीएम ने मारा ARTO दफ्तर में छापा
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि कर्मचारी खाली बैठे हुए थे, जबकि आम लोग अपनी बारी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे. इसके अलावा कार्यालय के बाहर ऐसे लोगों की भीड़ थी जिनका वहां कोई काम नहीं था. जिसे लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की है. जिलाधिकारी ने आरटीओ को निर्देश दिए कि कार्यालय में कार्मिकों की कार्यप्रवृति में सुधर लाया जाए.
Uttarakhand : कार्रवाई की चेतावनी
डीएम ने निर्देशित किया कि कार्यालय में लाइसेंस बनाने, नवीनीकरण और वाहन पंजीकरण जैसे कार्यों के लिए आने वाले लोगों को स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए कि उन्हें किस काउंटर पर जाना है. अगर सुधार नहीं किया गया तो जिलाधिकारी सविन बंसल ने ने बड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है. डीएम के औचक निरीक्षण के बाद से अधिकारियों में खलबली मची हुई है.
Also Read : UP News : नवरात्र से यूपी में दौड़ेगी विकास एक्सप्रेस, सीएम योगी ने 15 दिन में ये कार्य पूरा करने के दिए निर्देश | Nation One