Uttarakhand : रोडवेज के सभी चालकों और कंडक्टर का सत्यापन होगा, 24 घंटे CCTV रहेगा ऑन | Nation One
20 Aug, 2024 Nation One News 97
Uttarakhand : राजधानी देहरादून में बीते दिनों मासूस के साथ हुए दुष्कर्म के बाद रोडवेज प्रबंधन गहरी नींद से उठे हैं। रोडवेज प्रबंधन ने सभी चालकों और कंडक्टर के सत्यापन के आदेश दिए हैं। रोडवेज प्रबंधन ने सभी अनुबंधित बसों पर चल रहे चालक और कंडक्टर के पुलिस सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है।
Uttarakhand : CCTV और पैनिक बटन को ऑन रखना होगा
बता दें कि रोडवेज बसों की रोजाना शाम के समय नियमित जांच होगी। इसके साथ ही और इसकी रिपोर्ट भी सभी आईएसबीटी और मुख्यालय से अटैच ऑफिस को देनी होगी की कितनी बसों में सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं और पैनिक बटन लगे हुए हैं। सभी बसों को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा से जुड़े पैनिक बटन को ऑन करके रखना होगा।
Uttarakhand : सुरक्षा गार्ड की तैनाती बढ़ाई जाएगी
देहरादून के साथ-साथ अन्य बस अड्डे और आईएसबीटी में सुरक्षा गार्ड की तैनाती बढ़ाई जाएगी। इसके लिए रोडवेज एमडी डॉक्टर आनंद श्रीवास्तव ने अतिरिक्त गार्ड लगाने के निर्देश विभाग को दे दिए हैं। साथ ही तमाम जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी अनिवार्य कर दिए गए हैं।
Uttarakhand : पांच आरोपी गिरफ्तार
13 अगस्त की रात देहरादून ISBT में पांच आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग बदहवास हालत में मिली। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब किशोरी से पूछताछ की तो तब दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Also Read : Dehradun : बस में किशोरी के साथ Gangrape, इस हालत में मिली नाबालिग, पढ़ें | Nation One