
UP Political News : CM योगी का BJP में बढ़ेगा कद, मिल सकती है यह बड़ी जिम्मेदारी | Nation One
UP Political News : सीएम योगी को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बड़ा ईनाम दे सकता है। योगी आदित्यनाथ को लगातार दूसरी बार सीएम के पद पर आसीन करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब उनको संसदीय बोर्ड में शामिल कर सकती है, जिसमें भाजपा के शीर्ष 11 नेता होते हैं। संसदीय बोर्ड ही पार्टी के अहम फैसले पर मुहर भी लगाती है।
UP Political News : अब योगी आदित्यनाथ की अहम भूमिका को लेकर जल्दी ही बड़ा फैसला
सीएम योगी अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में तीन दिन का प्रवास समाप्त करने के बाद लखनऊ आ रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्दी ही उनका नई दिल्ली का दौरा भी होगा। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अब योगी आदित्यनाथ की अहम भूमिका को लेकर जल्दी ही बड़ा फैसला भी कर सकता है।
UP Political News : संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाने की घोषणा
सीएम योगी आदित्यनाथ के नई दिल्ली जाने के बाद भाजपा उनको संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाने की घोषणा भी कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड में कुल 11 सदस्य होते हैं, अभी जिसमें से चार पद खाली हैं। इनमें से एक नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Pakistan Political Drama : पाकिस्तान में लगे ‘चौकीदार चोर है’ के नारे, पढ़ें पूरा मामला | Nation One