UP Election 2022: यूपी में प्रचार के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी की लिस्ट में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह सहित 30 नाम शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इस चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है।

ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक

  1. सोनिया गांधी
  2. मनमोहन सिंह
  3. राहुल गांधी
  4. प्रियंका गांधी वाड्रा
  5. अजय कुमार लल्लू
  6. आराधना मिश्रा मोना
  7. गुलाम नबी आजाद
  8. अशोक गहलोत
  9. भूपिंदर सिंह हुड्डा
  10. भूपेश बघेल
  11. सलमान खुर्शीद
  12. राज बब्बर
  13. प्रमोद तिवारी
  14. पी एल पुनिया
  15. आरपीएन सिंह
  16. सचिन पायलट
  17. प्रदीप जैन आदित्य
  18. नसीमुद्दीन सिद्दीकी
  19. आचार्य प्रमोद कृष्णम
  20. दीपेंद्र सिंह हुड्डा
  21. वर्षा गायकवाड़
  22. फुलो देवी नेतम
  23. हार्दिक पटेल
  24. सुप्रिया श्रीनेत
  25. इमरान प्रतापगढ़ी
  26. कन्हैया कुमार
  27. प्रणिति शिंदे
  28. धीरज गुज्जर
  29. रोहित चौधरी
  30. तौकीर खान।

कांग्रेस ने जारी किया यूथ मेनिफेस्टो
बीते दिनों कांग्रेस ने यूथ मेनिफेस्टो जारी किया था। इसके तहत 20 लाख लोगों को रोजगार देने का दावा किया गया है। इसमें आरक्षण के तहत 8 लाख महिलाओं को भी रोजगार देने का दावा किया गया है।