UP Crime : पहले जमीन सौदे में युवक ने दिया धोखा, फिर पीड़ित की पत्नी को भी ले भागा, पढ़ें | Nation One
UP Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में धोखाधड़ी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स के साथ पहले जमीन की खरीद में धोखा हुआ। दोहरा झटका तब लगा, जब जमीन खरीद में जालसाजी करने वाला पीड़ित की पत्नी को भी भगा कर ले गया। पीड़ित मूलरूप से कुशीनगर का रहने वाला है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, वह कुछ साल विदेश में रहकर आया है। वहां से लौटने के बाद गोरखपुर में बिजनेस कर रहा था। उसने गोरखपुर में जमीन खरीदने की योजना बनाई। इसके लिए जिस शख्स से संपर्क साधा, वह जालसाज निकला। उसने सीलिंग की जमीन युवक को बेच दी। जमीन का सौदा 8 लाख रुपए में हुआ था। जब रजिस्ट्री की बारी आई, तो पता चला कि वह जमीन तो सीलिंग की है।









