बेखौफ अपराधियों ने पुलिस स्टेशन में बना डाला Tik tok वीडियो…

नई दिल्लीः Tik tok पूरे देश में अपनी पकड़ बनाए हुए है। Tik tok के जरिए लोग रातों रात फेमस हो रहे हैं। हर वर्ग के लोग Tik tok में वीडियो बना रहें हैं। लेकिन Tik tok का यह क्रेज ही है कि अब चोर, बदमाश भी Tik tok में वीडियो बना रहें हैं।

ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला गुजरात से सामने आया है। जहां अंडर ट्रायल अपराधियों ने पुलिस कस्टडी मे वीडियो बनाया है। थाना अधिकारियों की लापरवाही की वजह से अपराधी बेखौफ पुलिस थाणे मे नाचते- जूमते दिखे। कानून की धज्जियां उड़ा रहे अपराधियों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।