ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

बड़ी लापरवाही : बिना स्लैब के नाले में गिरने से 21 वर्षीय अमित सेमवाल की मौत, कौन लेगा जिम्मेदारी ?

देहरादून - राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में पिज्जा हट के पास शुक्रवार की रात एक युवक का शव नाले से बरामद हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय अमित सेमवाल एक स्कूल की कैंटीन में काम करता था और शाम 7 बजे रोज की तरह अपने घर लौट रहा था लेकिन बिना स्लैब के नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई। 

पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड - अब बुग्यालों में रात बिता सकेंगे पर्यटक, सुप्रीम कोर्ट ने नाईट स्टे पर लगी रोक हटाई

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अमित शहर के सेंट जूड स्कूल की कैंटीन में कार्यरत था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वो पैदल अपने घर के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने से परिजन चिंतित हो गए। 

रात करीब 12:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे बने नाले में एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद युवक को बाहर निकाला। जांच में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।

पढ़ें यह खबर :  "उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज; ईवीएम मशीनें पहुंचने से राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ीं"

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमित सेमवाल (21), पुत्र रामेश्वर प्रसाद, निवासी माजरा (पटेलनगर) के रूप में हुई है। शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार आशंका है कि अमित अंधेरे या फिसलन के कारण नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव या डूबने से उसकी जान चली गई। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। 

पढ़ें यह खबर : देहरादून: जल संस्थान परिसर में पार्षद और साथियों की दबंगई, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद; मुकदमा दर्ज

अब बड़ा सवाल ये है कि अगर ये महज हादसा है तो एक 21 वर्षीय युवक की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा ?

Watch Video

You Might Also Like