
Unlock 5.0 : यूपी, दिल्ली और कुमाऊं के लिए आज से शुरू हुई बस सेवा | Nation One
कोरोना वायरस के कारण 22 मार्च से ही प्रदेश में बसों का संचालन बंद हो गया था। वहीं तीन महीने पहले प्रदेश में रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हुआ किया गया था। बसें राज्य की सीमा तक ही आधी सवारी लेकर चल रही थी। यात्रियों से किराया भी ज्यादा वसूला जा रहा था।
बता दें कि बुधवार से उत्तराखंड परिवाहन रोडवेज बसों का दूसरे राज्यों के लिए संचालन शुरू हो गया है। जहाँ हरिद्वार डिपो से प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश से होते हुए दिल्ली के लिए सात बसें भेजी गई हैं। वहीं कुमाऊं मंडल के लिए तीन बसें भेजी गई हैं। किरायें की बात करें तो किराया लॉकडाउन से पूर्व की भांति ही लिया जा रहा है।
एंट्री गेट पर होगी यात्रियों की जांच
आईएसबीटी आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए एंट्री गेट पर एक टीम तैनात रहेगी। यह टीम यात्रियों के शारीरिक तापमान और अन्य लक्षणों की जांच करेगी। वहीं स्वस्थ होने पर ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस व प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।