ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

उत्तराखंड में लौट आई आफत की बारिश,सड़कें बंद चारधाम यात्रा पर भी असर - आज और कल सावधानी बरतनें की सलाह

उत्तराखंड में 8 जुलाई की रात्रि से लगातार बारिश जारी है,मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है,सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद किए गए हैं. 

उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश के कारण स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और जान-माल का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर और पौड़ी सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है

हाईवे हुए बंद: भारी भूस्खलन (landslides) और पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण गंगोत्री नेशनल हाईवे (नालूपानी के पास) और बद्रीनाथ नेशनल हाईवे (सिरोबगड़ के पास) पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है

सड़कें ब्लॉक: राज्यभर में 70 से अधिक मुख्य और संपर्क सड़कें मलबे के कारण बंद हैं, जिससे पहाड़ी इलाकों का संपर्क टूट गया है।

श्रद्धालु रास्तों में  फंसे:  रास्तों के बंद होने से केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले चारधाम यात्री जगह-जगह फंस गए हैं। यमुनोत्री हाईवे को खोलने का प्रयास जारी है।

अलकनंदा, मंदाकिनी और गंगा जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं और चेतावनी स्तर के करीब बह रही हैं।बुधवार को उत्तराखंड में भारी बारिश हुई, जिससे भूस्खलन हुआ और 71 सड़कें अवरुद्ध हो गईं, पिथौरागढ़ जिले में एक महिला की मौत हो गई और रामगंगा नदी पर 600 मीटर लंबी कृत्रिम झील बन गई, जिसके चलते अधिकारियों ने अचानक बाढ़ के खतरे पर नजर रखना शुरू कर दिया है।भरी बारिश से टिहरी माँ सुरकंडा मंदिर के पास कद्दूखाल में एक होटल का हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया। 

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 9 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए जारी किया गया है। 10 जुलाई को यह अलर्ट नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर जिलों पर केंद्रित होगा। राज्य के कुछ हिस्सों में सप्ताहांत तक छिटपुट भारी बारिश और गरज के साथ तूफान की येलो अलर्ट जारी रहेगी।

आईएमडी के देहरादून केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा, "मानसून के पूरे राज्य में फैलने के साथ ही बारिश की गतिविधि बढ़ गई है।

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You