ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Rakshabandhan 2026 : राखी बाँधने का कब है शुभ मुहूर्त, क्या इस बार लगेगा सूतक; जल्दी से जान लीजिए

नेशन वन के सभी पाठकों एवं दर्शकों को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं.क्या आपके मन में भी राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर संशय है तो इस खबर में जानिए कब से कब तक मना सकते हैं राखी का त्यौहार और क्या सूतक काल का प्रभाव भी पड़ रहा है।

इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने की परंपरा के अनुसार राखी बांधने के लिए सुबह का समय विशेष महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड के 4 नेताओं पर 3 साल का बैन, नहीं लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव ; चुनाव आयोग का तगड़ा एक्शन

28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। इस दौरान करीब तीन घंटे 51 मिनट का समय मिलेगा। सुबह का यह समय पूर्णिमा तिथि के साथ जुड़ा होने के कारण विशेष महत्व रखता है।

पढ़ें यह खबर : सीएम धामी का सैन्य प्रेम : अग्निवीर सेल को कैबिनेट की मंजूरी, शहीदों की लगेंगी मूर्तियां

सुबह दो शुभ मुहूर्त : 

 

रक्षाबंधन के दिन सुबह के समय को अलग-अलग शुभ मुहूर्त में बांटा गया है। सुबह 7:33 बजे से 9:10 बजे तक लाभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद 9:10 बजे से 9:48 बजे तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन अवधियों में राखी बांधना शुभ माना जाता है। इसलिए अगर परिवार सुबह राखी बांधने की तैयारी कर रहा है तो सुबह 7:33 से 9:48 बजे के बीच का समय खास तौर पर ध्यान में रखा जा सकता है।

दोपहर 12 से 2 बजे का समय भी शुभ : 

किसी कारणवश बहन सुबह अपने भाई को राखी नहीं बांध पाती है तो राहत की बात ये है कि दोपहर 12 से 2 बजे का समय भी कई जानकारों ने शुभ बताया है. यानी सुबह का मुख्य मुहूर्त निकल जाने के बाद भी परिवार दोपहर में भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मना सकता है।

पढ़ें यह खबर : धामी कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अदाणी पावर के साथ मेगा डील लॉक

27 अगस्त से शुरू हुई पूर्णिमा, 28 अगस्त सुबह होगी समाप्त
रक्षाबंधन की तारीख को लेकर इस बार कुछ लोगों में 27 और 28 अगस्त को लेकर भ्रम भी है। इसके पीछे वजह श्रावण पूर्णिमा की तिथि है।

पंचांग गणना के अनुसार श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त को सुबह करीब 9:09 बजे शुरू हुई और 28 अगस्त को सुबह करीब 9:49 बजे समाप्त होगी। अलग-अलग स्थानों के पंचांग में एक-दो मिनट का अंतर हो सकता है। उपलब्ध पंचांग स्रोत भी 28 अगस्त को रक्षाबंधन की तारीख और सुबह पूर्णिमा समाप्त होने की पुष्टि करते हैं। इसी वजह से 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

पढ़ें यह खबर : देहरादून में 36 लोगों में स्वाइन फ्लू H1N1 की पुष्टि, 2 की मौत ; अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

इस बार भद्रा को लेकर क्या है स्थिति?


रक्षाबंधन के समय भद्रा की स्थिति को लेकर भी लोगों के बीच विशेष सावधानी रहती है। धार्मिक परंपरा में भद्रा के दौरान राखी बांधने से बचने की मान्यता है।जानकारों के अनुसार भद्राकाल 27 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगा। इसलिए 28 अगस्त को राखी बांधने के समय भद्रा की बाधा नहीं रहेगी। अन्य पंचांग स्रोत भी 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त होने की जानकारी देते हैं।

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You