
Punjab Election : जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, 21 दिन की मिली है फरलो | Nation One
रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिनों की फरलो दी गई है। चुनावी माहौल में दी गई फरलो के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं।
बताते चलें वह हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारीया जेल में बंद थे। फरलो एक तरह की छुट्टी होती है जो जेल में सजायफ्ता कैदियों को दी जाती है। इसमें वह दिए गए समय के भीतर अपने घर जाकर लौट सकते हैं।
चुनाव के बीच राम रहीम को पैरोल मिलने के सियासी मायने निकालने के पीछे उनका पंजाब में प्रभुत्व कारण माना जा रहा है। भले ही राम रहीम लंबे वक्त से जेल में बंद हो लेकिन उसकी भक्तों में कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है।
वह अभी भी राम रहीम को अपना अराध्य मानते हैं। जानकार मानते हैं कि चुनाव से पहले राम रहीम का एक इशारा नतीजों पर असर दिखा सकते हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक 13 दिन पहले फरलो मिलना सवालों के घेरे में आ गया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेरा सच्चा सौदा ने पिछले दिनों बड़ी सभाएं की थीं, जिसमें लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे। इस भीड़ को डेरा सच्चा सौदा का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
गौरतलब है कि राम रहीम को 2002 में पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या मामले में दोषी करार दिया गया था।
इसके अलावा एक साध्वी से रेप और हत्या मामले में भी दोषी ठहराया गया था। साल 2017 में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी।