वेब स्टोरी

OMG: नए ट्रैन्ड के शिकार हुए दूल्हा-दुल्हन,12 फीट की ऊंचाई से गिरे स्टेज पर | Nation One

आजकल शादियों का सीजन बडी़ जोरी- शोरी से चल रहा है। इस दौरान अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग नए ट्रैन्ड भी फॉलो करते है। जैसै की हम जानते ही है कि शादियों में ग्रैंड एंट्री का चलन चल पड़ा है। लेकिन यह एंट्री कितनी भारी पड़ सकताी है शायद ही कोई जानता होगा।

बता दें कि ऐसे करने मे एक कपल बड़े हादसे का शिकार हो गया। मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है। दूल्हा-दुल्हन एक गोल रिंग की तरह बने झूले पर बैठकर एंट्री लेने ही वाले थे, लेकिन अचानक झूले की रस्सी टूट जाती है और दोनों स्टेज पर 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर जाते हैं।

झूले से जैसे ही दूल्हा-दुल्हन की एंट्री हुई उन्हें क्रेन की मदद से ऊपर उठाया जाने लगा। इसी दौरान झूले की एक रस्सी अचानक टूट गई। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन 12 फीट की ऊंचाई से स्टेज पर गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार हादसा देखकर परिवार के लोग काफी डर गए औऱ जैसे ही झूले की रस्सी टूटी वैसे ही शादी समारोह में हलचल मच गई। लोग मंच की ओर भागने लगे।

हालांकि दूल्हा-दुल्हन को बहुत ज्यादा चोटें नहीं आईं और शादी का समारोह कार्यक्रम आधे घंटे बाद पूरा किया गया।

https://youtu.be/vmOvbaBzM_s

You Might Also Like

Facebook Feed