वेब स्टोरी

NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा नक्सली हमला, 4 आतंकियों हुआ एनकाउंटर | Nation One

NEWS : बीजापुर से नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 4 आतंकी नक्सलियों को मार गिराया, साथ ही ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए। कोरचोली और लेंड्रा के जंगलों में जवानों की टीम की एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है।

NEWS : जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन पर जारी

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में हथियारों से लैस चार खूंखार नक्सलियों को ढ़ेर करने में जवान सफल रहे। मारे गए 4 नक्सलियों के शव के साथ ही इंसास LMG और AK 47 जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए।

सुबह-सुबह जंगलों में सर्चिंग के लिए एंटी नक्सल ऑपरेशन पर डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा बस्तर फाइटर्स, बस्तरिया बटालियन और सीएएफ के जवानों की संयुक्त टीम निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। नक्सलियों के फायरिंग का मुहतोड़ जवाब देते हुए, जवानों ने भी जमकर फायरिंग की।

NEWS : बीजापुर के जंगल में आतंकी नक्सलियों का दहशत

इस मुठभेड़ में गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सली थे। यह पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। गोलीबारी में जवान चार खूंखार नक्सलियों को ढ़ेर किए। जवानों का पलड़ा भारी देख नक्सली जंगल के आड़े छिपकर भाग निकले।

जवानों की जंगलों में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। बता दें की, बीजापुर की जंगलों में कल भी नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुआ था। वहीं सुकमा में हुए मुठभेड़ में भी जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया था।

Also Read : NEWS : आज उत्तराखंड के रुद्रपुर में होंगे पीएम मोदी, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed