News : अबाॅर्शन के दौरान हुई प्रेमिका की मौत, शव के साथ 2 मासूमों को भी प्रेमी ने नदी में फेंका | Nation One
News : महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के शव को उसके दो बच्चों के साथ नदी में फेंक दिया। आरोपी का नाम गजेंद्र है। पुलिस ने आरोपी के दोस्त को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार अबाॅर्शन के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई थी। आरोपी गजेंद्र ने दोस्त के साथ मिलकर महिला के शव को इंद्रायनी नदी में फेंक दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के शव को नदी में फेंकता देख उसके 5 और 2 साल के बच्चे रोने लगे। इसके बाद आरोपी ने दोनों बच्चों को भी नदी में फेंक दिया। पुलिस के एक अधिकारी की मानें तो मृतका अपने पति से अलग रहती थी और गजेंद्र के साथ रिलेशन शिप में थी। प्रेग्नेंट होने के बाद दोनों ने अबाॅर्शन कराने का फैसला किया था। इसके बाद हाॅस्पिटल में लापरवाही की वजह से उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक एजेंट भी शामिल था जिसने महिला को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया था।