Myanmar Earthquake: म्यांमार में भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 700 की मौत!
Myanmar Earthquake: म्यांमार में बीते दिन आया भूकंप देश में अभी तक का सबसे विनाशकारी भूकंप था। भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.7 रही और गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 11:50 पर आया। जिसके बाद भूकंप के केंद्र और आसपास के कई इलाकों ने हाहाकार मच गया। भूकंप के बाद म्यांमार में कई आफ्टरशॉक्स भी आए। वहीं भूकंप के झटके नेपाल, थाईलैंड, भारत, चीन और वियतनाम में भी महसूस किए गए। भूकंप की वजह से म्यांमार में भारी तबाही हुई है। कई इमारतें ध्वस्त हो गई, सड़कों पर गड्ढे हो गए, कई गाड़िया सड़कों में दब गए। वहीं इमारतों के ध्वस्त होने से कई लोग उनके नीचे दब गए। भूकंप की वजह से थाईलैंड में भी काफी नुकसान हुआ है। साथ ही भूकंप के बाद म्यांमार की सेना ने 6 बड़े शहरों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी।