Prophet Muhammad : नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर UN ने दी प्रतिक्रिया, सरकार से की ये अपील | Nation One

Prophet Muhammad

Prophet Muhammad : भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है। कई राज्यों से हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी है। नूपुर शर्मा के बयान को लेकर कई खाड़ी देश अपनी नाराजगी जता चुके हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने भी भारत से अपील की है वे इन हिंसाओं को रोकें।

Prophet Muhammad : नूपुर शर्मा के बयान के बाद हंगामा

नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए कथित विवादित बयान पर एक सवाल के जवाब में UN के महासचिव एटोनियों गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने जवाब दिया है। उन्होंने इस मामले पर भारत से अपील की है कि भारत सरकार द्वारा भारत में धर्म, मतभेद और घृणा आधारित हिंसा की घटनाओं को रोका जाए। प्रवक्ता ने बताया कि गुतारेस ने धर्म के पूर्ण सम्मान की बात कही है।

Prophet Muhammad : संयुक्त राष्ट्र ने क्या कहा?

संयुक्त राष्ट्र ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा हमारा मत धर्म का पूर्ण सम्मान करना है। हमारा रुख किसी भी तरह की धार्मिक हिंसा, नफरती भाषण और उकसावे से फैलने वाली नफरत और हिंसा को रोकना है।

Prophet Muhammad : नूपुर शर्मा पर हुई कार्रवाई

पैगंबर मोहम्मद पर बीते दिनों कथित विवादित बयान देने वाली नूपुर शर्मा को भाजपा ने 5 जून के बाद से निलंबित कर दिया है। यही नहीं दिल्ली के मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल को भी निष्कासित कर दिया गया है।

इस टिप्पणी के बाद बीते शुक्रवार को देश के कई शहरों में हिंसा देखने को मिली है। इस टिप्पणी के बाद से लगातार मुस्लिम समूहों द्वारा नूपुर शर्मा के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की जा रही है।

Also Read : Dehradun : सहसपुर के आलीशान रिजॉर्ट में चल रहा था कैसीनो का अवैध धंधा, संचालक समेत 25 गिरफ्तार | Nation One