Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी देहरादून आएंगी। बता दें कि वह सांसदों व विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगी और चुनाव में उनसे समर्थन की अपील करेंगी।
इसके तहत भाजपा के सभी सांसदों व विधायकों को पार्टी की ओर से देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा।
जानकारी के अनुसार, मुर्मू देश में सभी राज्यों में जाकर सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। और अब वह 11 जुलाई को राजधानी देहरादून पहुंचेंगी।
Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू करेंगी बैठक को संबोधन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, उनके आगमन का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार तक फाइनल हो जाएगा।
इसे भी पढ़े – Shravan Kumar: मिलिए मॉडर्न डे के ‘श्रवण कुमार से, कहानी जान हो जाएंगे भावुक, अनुपम खेर करना चाहते हैं मदद | Nation One
बता दें कि पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा। जिसके बाद देहरादून में सांसदों व विधायकों की एक संयुक्त बैठक रखी जाएगी । हालांकि इस बैठक को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू संबोधित करेंगी।
जानकारी के मुताबिक, वह सभी सांसदों व विधायकों से चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी। साथ ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश संगठन को तैयारी करने के लिए कह दिया गया है।