Tuesday August 10, 2022
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ Nation One News | नेशन वन न्यूज़
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. entertainment
  3. Shravan Kumar: मिलिए मॉडर्न डे के ‘श्रवण कुमार से, कहानी जान हो जाएंगे भावुक, अनुपम खेर करना चाहते हैं मदद | Nation One
 Shravan Kumar: मिलिए मॉडर्न डे के ‘श्रवण कुमार से, कहानी जान हो जाएंगे भावुक, अनुपम खेर करना चाहते हैं मदद | Nation One
entertainment Exclusive Featured India

Shravan Kumar: मिलिए मॉडर्न डे के ‘श्रवण कुमार से, कहानी जान हो जाएंगे भावुक, अनुपम खेर करना चाहते हैं मदद | Nation One

July 7, 2022 55

Shravan Kumar: आज के युग में मां-बाप की सेवा करने वाले बच्चे बहुत कम मिलते है। लेकिन इसी युग में एक ऐसा बेटा भी है जो श्रवण कुमार के नाम से जाना जाता है। जी हां एक ऐसा बेटा जो अपनी बूढ़ी और नेत्रहीन मां को बहंगी में बिठाकर तीर्थ यात्रा करवा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ये पिछले 20 साल से अपनी मां को बहंगी में बिठा कर तीर्थयात्रा करवा रहे है। मां के प्रति इतना स्नेह और सेवाभाव देखकर ऐसा कोई ही होगा जिसकी आखें नही छलकेंगी।

Also Read: Bollywood : दर्द से चिल्लाती आलिया पर Ex-गर्लफ्रेंड कैटरीना को नहीं आया तरस, करवाती रहीं ये काम | Nation One

बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी ये भाव देखकर बेचैन हो गए और इस युग के श्रवण कुमार को ढुंढकर मदद करने की कोशिश करना चाहते है।

बता दें कि अनुपम खेर ने श्रवण कुमार को खोजने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस शख्स का पता मांगा है। दरअसल अभिनेता इस शख्स की मदद कर इनकी मां के साथ सारी तीर्थ यात्राओं का खर्चा उठाना चाहते हैं।

तस्वीरे देख दुनिया हुई भावुक

बता दें कि यह कहानी सोशल मीडिया से शुरू हुई। जब अनुपम खेर ने वायरल तस्वीर को देखा तो वह बेचैन हो उठे। इस तस्वीर में एक शख्स नेत्रहीन मां को बहंगी में बिठाए नजर आ रहा था।

वहीं तस्वीर के साथ उसके बारे में जानकारी भी दी गई थी। दरअसल शक्स का नाम कैलाश गिरि ब्रह्माचारी बताया जा रहा है। जो कि 20 साल से निस्वार्थ अपनी मां की सेवा कर रहा है।

Also Read: Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने Rocketry: The Nambi Effect को लेकर की तारीफ, ट्वीटर पर पोस्ट कर कहा कुछ ऐसा | Nation One

वहीं जब अनुपम खैर को पूरा पता चला तो वह भावुक हो गए। देखा जाए तो यह कहानी अनुपम खैर को क्या दुनिया के हर उस शख्स को भावुक कर देगी। इसलिए इन्हें मॉडर्न डे के ‘श्रवण कुमार’ कहा जाता है।

अनुपन खैर करना चाहते हैं मदद

आप देख सकते है इस वायरल तस्वीर में कैलाश गिरि उर्फ श्रवण कुमार ने अपने कंधे पर बहंगी उठा रखी है। और बहंगी की एक टोकरी में उन्होंने बूढ़ी मां को बिठाया है और दूसरी टोकरी में सामान रखा है।

इसी फोटो ने अनुपम खैर को बैचेन कर दिया। जिसके बाद उन्होंने वायरल तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और लिखा कि, ‘इस तस्वीर के साथ जो कहानी बताई गई है वो दिल छू गई। प्रार्थना करता हूं कि ये सच हो।

अगर किसी को इस शख्स के बारे में कुछ भी पता चले तो मुझे जरूर बताए। @anupamcares इसकी मां के साथ सारी तीर्थ यात्राओं का खर्च उठाने में खुद को सम्मानित महसूस करेगा। ताउम्र कैलाश जहां भी मां के साथ तीर्थ यात्रा करेगा, उसका सारा खर्च मैं उठाऊंगा।’

The description in the pic is humbling! Pray it is true! So If anybody can find the whereabouts of this man please do let us know. The @anupamcares will be honoured to sponsor all his journeys with his mother to any pilgrimage in the country all his life. 🙏🕉 #MondayMotivation pic.twitter.com/Ec6dDE1QbN

— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 4, 2022

जानकारी के लिए बता दें कि Anupam Cares अनुपम खेर की एक चैरिटेबल संस्था है, जिसके तहत वह गरीब और जरूरतमन्द बच्चों की शिक्षा मे सहायता करते है। साथ ही संस्था गंभीर बीमारी के शिकार बच्चों और बड़ों का भी इलाज करती है।

हालांकि आज के युग के ‘श्रवण कुमार की कहानी ने सबका दिल छू लिया है। साथ ही कहानी हर युवा को संदेश भी देती है कि मां-बाप से बढ़कर कोई सेवा नही है।

Previous post
Next post

Nation One- Desk (Website)

author

Search
Ads
More Stories
Vastu Tips
India

Vastu Tips : घर के दरवाजे पर भूलकर

by nationone_author August 1, 2022

Vastu Tips : हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग वास्तु

Entertainment
entertainment Haryana

Entertainment : सपना चौधरी के गाने KAAMINI ने

by nationone_author August 1, 2022

Entertainment : डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी के आज देश भर में लाखों फैंस हैं। उनके हरियाणवी

Ratna Pathak Shah Controversy
Bollywood entertainment India

Ratna Pathak Shah Controversy: विवादों में घिरीं एक्ट्रेस

by Nation One- Desk July 30, 2022

Ratna Pathak Shah Controversy: इन दिनों काफी विवादित बयान सामने आ रहे है। इसी बीच एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह का

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news india lockdown lucknow national news nationone nation one nation one news new delhi pm modi political news Prime minister Narendra Modi state government top 10 corona update uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttar pradesh uttar pradesh news uttrakhand

Latest News

Har Ghar Tiranga
Uttarakhand

Har Ghar Tiranga : प्रभात फेरी में

Independence Day
Uttarakhand

Independence Day : 13 हजार फीट की

Shrikant Tyagi Case
Delhi

Shrikant Tyagi Case : उत्तराखंड में छिपा

Chamoli Landslide
Uttarakhand

Chamoli Landslide : यहां भारी बारिश से

© Copyright 2017-2022. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy