Ram Mandir के नाम से ऑनलाइन बिक रहा प्रसाद, ट्रस्ट ने बताई सच्चाई | Nation One

Ram Mandir : अयोध्या में 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है। उससे पहले देश भर में माहौल राममय हो गया है। ऐसे में कई लोगों ने अपने फायदे के लिए राम मंदिर का इस्तेमाल भी करना शुरू कर दिया है।

लोग राम मंदिर के नाम पर देश-विदेश में बैठे लोगों को प्रसाद ऑनलाइन दिया जा रहा है। भगवान राम का प्रसाद समझ लोग अच्छे रुपए भी दे रहे हैं। अब इस बात खुद राम जन्म भूमि ट्रस्ट ने संज्ञान लिया है।

Ram Mandir : राम जन्म भूमि ट्रस्ट ने बताई पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर कई दिनों से राम मंदिर के नाम से ऑनलाइन प्रसाद बिक रहा है। लोग बढ़ चढ़कर इसको खरीद भी रहे हैं।

राम जन्म भूमि ट्रस्ट ने इस बात का संज्ञान लेकर कहा कि उन्होंने किसी भी वेंडर या कंपनी को राम मंदिर की ओर से प्रसाद बेचने की अनुमति नहीं दी है। यह प्रसाद जो भक्त ऑनलाइन माध्यमों से खरीद रहे हैं, वह पूरी तरह से नकली है।

राम मंदिर ट्रस्ट के इंचार्ज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट एक नॉन प्रोफिट संस्था है। ट्रस्ट की तरफ से अभी तक ऑनलाइन प्रसाद देने के बारे में विचार नहीं किया है।

राम मंदिर के नाम पर ऑनलाइन प्रसाद बिक रहा है, यह पूरी तरह से नकली है। आपको बता दें कि ऑनलाइन प्रसाद की कीमत भी बहुत अधिक है। 250 ग्राम बेसन के लड्डू की कीमत 299 रुपए है।

Also Read : Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा पर सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए रहेंगे बंद, केंद्र का ऐलान | Nation One